उत्तराखंड फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और डीएम पौड़ी के निर्देश पर आज फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम होटलों में चैकिंग करने पहुंची। फूड सेफ्टी ऑफिसर रचना लाल और संदीप मिश्रा ने बताया कि नए साल के आगमन पर पौड़ी जिले में कई जगह होटल और रेस्टोरेंट में आज चैकिंग की गई। इस दौरान होटल मालिकों को उच्च गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ पर्यटकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेश के क्रम में खाद्य कारोबारियों को एक्सपायरी सामान न बेचने के और ना ही भंडारण करने के भी निर्देश दिए गए। FSO ने किचन में सफाई रखने, डस्टबिन का ढक्कन बंद रखने और पक्का बिल लेने के लिए भी निर्देशित किया। चेकिंग के दौरान दही, पनीर और मसाले के पांच सैंपल लिए गए।
Related Posts

कोटद्वार और देहरादून से प्रयागराज के लिए निशुल्क यात्रा आना-जाना और आवास सब निशुल्क। सनातन महापरिषद भारत की पहल। मेयर शैलेन्द्र रावत ने जताया आभार
सनातन महापरिषद भारत संस्था द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों से प्रयागराज कुंभ मेला यात्रा का निशुल्क आयोजन किया जा रहा है, जिसमे…

SSP पौड़ी द्वारा कोतवाली श्रीनगर में व्यापार मण्डल सदस्यों और सी.एल.जी मैम्बर्स के साथ गोष्ठी का किया गया आयोजन
*श्रीनगर पुलिस द्वारा वार्डों में जा जाकर लगायें जायेंगे सत्यापन हेतु कैम्प* आज दिनांक 12.06.2025 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस…

पौड़ी जनपद के कालागढ़ में खाली भवनों पर कल चलेगी JCB, दर्जनों आवासीय भवन होंगे ध्वस्त
पौड़ी जनपद के कालागढ़ में खाली भवनों को ध्वस्त कराने को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई…
