CO कोटद्वार श्रीमती अस्मिता ममगाई द्वारा थाना कालागढ़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों, व्यवस्थाओं एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओँ का लिया जायजा

 

 

दिनांक 22.09.2026 को क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती अस्मिता ममगाई द्वारा थाना कालागढ़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कर्मचारी बैरक, भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात तथा अन्य व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना मालखाना, माल मुकदमाती संपत्ति, आर्म्स एवं एम्युनिशन, एफआईआर रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर सहित थाना स्तर पर संधारित किए जाने वाले विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों, समन एवं वारंटों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों एवं क्षेत्र की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए गश्त, पिकेट चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी तथा सत्यापन अभियान में तेजी लाने के साथ ही क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी बल दिया गया। निरीक्षण के उपरांत क्षेत्राधिकारी महोदया द्वारा थाना स्तर पर कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया, जिसमें प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी से उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *