कोटद्वार में आज एक युवक ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी, जिसके बाद पुलिस युवक को थाने ले आई। सूत्रों के अनुसार आज शाम कोटद्वार कोतवाली को 112 एमरजेंसी नंबर पर पटेल मार्ग में दो लोगों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मामले की जानकारी लेने मौके पर पहुंची, इसी बीच झगड़ा करने वाले युवक ने पुलिस से भी बतमीजी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस युवक को गाड़ी से थाने लाने लगी, पुलिसकर्मियों के काफी समझाने के बाद भी युवक बत्तीमीजी करता रहा और पुलिस की गाड़ी का सीसा भी फोड़ दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में कानूनी कार्यवाही कर रही है।
Related Posts

कोटद्वार, दुगड्डा एवं पौड़ी क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर 27,600 रुपये का जुर्माना
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए…

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयुष विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों में…

मरीजों से संवाद कर जाना उपचार का हाल, संसाधनों एवं आवश्यकताओं की रिपोर्ट मांगी
गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय, पौड़ी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा सुविधाओं तथा…
