लगातार बढ़ रही ठंड के चलते शीतलहर से पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान खुद गांव गांव तक जाकर लोगों की मदद करने पहुंच रहे है। आज मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी ने डूंगरी गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में जरूरतमंद लोगों को कंबल, आर्थिक सहायता और मिठाई बांटी और उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए गांव में पेयजल आपूर्ति में समस्या, स्कूल के पास गुजर रही विद्युत लाइन के पास पेड़ों की लापिंग, गांव की सड़क पर पुलिया निर्माण और स्कूल मार्ग के क्षतिग्रस्त पुस्ता के पुनर्निर्माण से संबंधित अपनी मांगों से अवगत कराया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने कानूनगो को निर्देशित किया कि इन सभी समस्याओं की तत्काल जांच कर समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को प्रेषित करें।
Related Posts

सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत सतपुली पुलिस ने टैक्सी यूनियन के साथ चलाया यातायात जागरूकता अभियान।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा जनपद…

फायर स्टेशन में “अग्निशमन सेवा सप्ताह” की हुई शुरुआत, 1944 के शहीदों को किया याद
कोटद्वार फायर स्टेशन में आज अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई। जहां अग्निकांड में ड्यूटी के दौरान हुए शहीदों…

UVP ने मूल निवास 1950 के मुद्दे पर किया बैठक का आयोजन। मोटर नगर बस अड्डा और चिल्लरखाल मार्ग सहित कई मामले भी उठाए
राज्य में मूल निवास 1950 के मुद्दे पर उत्तराखण्ड विकास पार्टी UVP द्वारा आज बैठक का आयोजन किया गया। बैठक…
