विद्यालय में बाल सुरक्षा एवं सम्मानजनक व्यवहार को लेकर शिक्षकों को किया जागरुक

 

 

 

जनपद पौड़ी गढ़वाल में चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा ग्राम ढिकोलिया के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कर्तिया, विकासखंड रिखणीखाल का भ्रमण किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं से वार्ता कर बाल सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।

 

केस वर्कर धर्मेंद्र कुमार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को जानकारी दी कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की शारीरिक हिंसा, मारपीट, दुर्व्यवहार अथवा अपमानजनक व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के साथ बाल-अनुकूल एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा उनकी सुरक्षा एवं गरिमा का विशेष ध्यान रखने को कहा।

 

इस दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को बाल संरक्षण के प्रति संवेदनशील रहते हुए विद्यालय में सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए जागरुक किया गया। साथ ही, बच्चों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सावधानी बरतने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की हिंसा अथवा दुर्व्यवहार की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सतर्क रहने पर जोर दिया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *