कोटद्वार में पहली बार आंखों का लैंस बदलने का ऑपरेशन किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। जिसके बाद पेशेंट की आंखों की रोशनी अब पहले जैसी हो चुकी है। दरअसल कोटद्वार निवासी देवेंद्र चंद्र बलोदी ने काफी समय पहले मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराते हुए आंखों में लैंस लगवाया था जो खराब होने की वजह से उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी। जिसके बाद लैंस बदलने के लिए उन्होंने कोटद्वार से दिल्ली तक कई डॉक्टरों से सलाह ली, लेकिन सभी ने दुबारा लैंस लगाने से मना कर दिया। और आखिरकार अपने ही शहर कोटद्वार में पेशेंट द्वारा अपनी आंखों का लैंस बदलने के लिए डॉक्टर सूफियान अहमद से राय ली गई। जिन्हें आंखों की प्रारंभिक जांच के बाद ऑपरेशन का समय दिया गया। और अब इस सफलतापूर्ण हुए ऑपरेशन से बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी आंखों की रोशनी वापस मिल चुकी है।
आंखों का खराब लैंस बदलने का पहला सफल ऑपरेशन, दिल्ली तक डॉक्टरों के चक्कर काट चुका था पेशेंट
