लगातार बढ़ रही ठंड के चलते शीतलहर से पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान खुद गांव गांव तक जाकर लोगों की मदद करने पहुंच रहे है। आज मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी ने डूंगरी गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में जरूरतमंद लोगों को कंबल, आर्थिक सहायता और मिठाई बांटी और उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए गांव में पेयजल आपूर्ति में समस्या, स्कूल के पास गुजर रही विद्युत लाइन के पास पेड़ों की लापिंग, गांव की सड़क पर पुलिया निर्माण और स्कूल मार्ग के क्षतिग्रस्त पुस्ता के पुनर्निर्माण से संबंधित अपनी मांगों से अवगत कराया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने कानूनगो को निर्देशित किया कि इन सभी समस्याओं की तत्काल जांच कर समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को प्रेषित करें।
Related Posts

बिजनौर की नई डीएम जसजीत कौर ने संभाला कार्यभार, पहले ही दिन से जनता की समस्याएं सुनी
बिजनौर में कल जिले की नई डीएम जसजीत कौर ने कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पहले डीएम को…

06 स्थानों पर गैस एजेंसियों, प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंपों, होटल ढाबों का औचक निरीक्षण
जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर अंकुश लगाने…

कोटद्वार में निराश्रित गौवंश से बढ़ रही दुर्घटनाओं को लेकर जल्द होगा अनशन, सीएम को भेजा पत्र
कोटद्वार नगर में बढ़ती जा रही निराश्रित गौ वंश की संख्या के कारण दुघटनाएं लगातार बढ़ रही है, वही बंदरों…
