कोटद्वार में आज एक युवक ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी, जिसके बाद पुलिस युवक को थाने ले आई। सूत्रों के अनुसार आज शाम कोटद्वार कोतवाली को 112 एमरजेंसी नंबर पर पटेल मार्ग में दो लोगों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मामले की जानकारी लेने मौके पर पहुंची, इसी बीच झगड़ा करने वाले युवक ने पुलिस से भी बतमीजी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस युवक को गाड़ी से थाने लाने लगी, पुलिसकर्मियों के काफी समझाने के बाद भी युवक बत्तीमीजी करता रहा और पुलिस की गाड़ी का सीसा भी फोड़ दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में कानूनी कार्यवाही कर रही है।
Related Posts

सड़क पर उत्पात और पुलिस टीम पर हमला करने वाले दूसरे अभियुक्त को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 21.03.2026 को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि आम पड़ाव क्षेत्र में…

वीडियो कॉल करने पर घर में मिले क्षेत्रीय कनिष्ठ अभियंता, दी गयी प्रतिकूल प्रविष्टि
जनपद में बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल समस्याओं को लेकर आमजन से लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता…

पर्यावरण संरक्षण और भूमि सुधार पर ठोस कार्ययोजना पर फोकस, आजीविका बढ़ाने की दिशा में पहल
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में भारत-जर्मन तकनीकी सहयोग परियोजना (जीआईजेड) एवं “भारत में राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित…
