मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में बिजनौर जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही है। जो अपनी मेहनत और लगन से अपने जीवन के बड़ा बदलाव लाई है। बिजनौर जिले के ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल की लक्ष्मी और दुर्गा स्वयं सहायता समूह के द्वारा शनिवार को ब्लॉक कार्यालय के पास एक ऊनी कपड़ों का स्टॉल लगाया गया। स्टॉल का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी राजवीर सिंह, एडीओ सत्येंद्र सिंह, जिला मिशन प्रबंधक विपिन कुमार, ब्लॉक प्रबंधक लक्ष्मी और वैभव राज ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिला मिशन प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि करीब 19 हजार समूहों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जा रही है जिससे नगर से लेकर गांव तक की महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर सके। दुर्गा व लक्ष्मी समूह की ग्रामीण महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह से लोन लेकर ऊनी वस्त्रो का स्टाल लगाए हैं। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक पहल की गई है। महिलाओ ने बताया कि उन्हें प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
योगी सरकार में बिजनौर जनपद की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पेश कर रही मिशाल
