मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सतपुली पहुंचे, जहा उन्होंने नयार नदी में बनने वाली बहुउद्देशीय सतपुली झील का शिलान्यास सहित लगभग 172 करोड़ 65 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लिए 6 घोषणाएं भी की, जबकि 4 अन्य घोषणाओं को परीक्षण के बाद स्वीकृति देने की बात कही। मुख्यमंत्री के आगमन पर बिलखेत हेलीपेड पर कैबिनेट मन्त्री सतपाल महाराज, राज्यमंत्री राजेंद्र अंथवाल, विधायक दिलीप रावत और राजकुमार पोरी ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जिस झील का शिलान्यास किया गया है उसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी होगा। बताया कि प्रदेश में सड़क, हवाई कनेक्टिविटी के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास किया जा रहा है। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में बड़े स्तर पर निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं।
सतपुली पहुंचे सीएम धामी, सतपुली झील के शिलान्यास सहित 172 करोड़ 65 लाख की 24 योजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास
