धुमाकोट पुलिस टीम के त्वरित प्रयासों से महिला को तलाश कर सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द

 

 

दिनांक 19.08.2026 को वादी निवासी घोड़पाल, धुमाकोट द्वारा थाना धुमाकोट में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनकी पत्नी पूजा देवी, दिनांक 17.08.2026 को प्रातः घर से दवाई लेने हेतु बीरोंखाल गई थीं, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन एवं पूछताछ किए जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना धुमाकोट पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी, संभावित स्थानों पर तलाश एवं सर्विलांस की सहायता से लगातार प्रयास किए गए। पुलिस के अथक प्रयासों एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप आज दिनांक 20.08.2026 को उक्त गुमशुदा महिला को मार्चुला, रामनगर से सकुशल बरामद कर लिया गया। जिसके पश्चात आवश्यक कार्यवाही के उपरांत उन्हें सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

 

पुलिस टीम

01- अ0उ0नि0 विजय नौटियाल

02- कानि0 47 ना0पु0 सुरेन्द्र सिंह

03- म0कानि0 504 ना0पु0 निशा चौहान

04- कानि0 सितान्शु C.I.U. कोटद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *