जनपद में मुख्य मार्गों, चौराहों व संवेदनशील स्थलों पर कड़ी नाकाबंदी, हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर।

 

 

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सांयकाल से रात्रि तक वृहद स्तर पर विशेष सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीमों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ प्रभावी नाकाबंदी, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन तलाशी तथा निरंतर गश्त सुनिश्चित की जा रही है इस अभियान को उच्च दृश्यता (High Visibility Policing) के तहत जनपद के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर संचालित किया जा रहा है, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो और असामाजिक/अपराधी तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। मुख्य रूप से वाहन चेकिंग के दौरान अवैध शस्त्रों, मादक पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित/कॉन्ट्राबैंड सामग्री की रोकथाम पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वांछित अपराधियों की धरपकड़, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन तथा संदिग्ध वाहनों की विस्तृत जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *