ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पुलिस ने फिर 03 संदिग्ध युवको को चोरी की योजना बनाते हुये धर दबोचा

 

 

 

पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अपराधियो के विरूद्ध लगातार तबाडतोड कार्यवाही की जा रही है ।

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपराधियो, संदिग्धो के विरूद्ध कार्यवाही को जारी रखते हुये, कल दिनांक 12.10.2026 की रात्रि को दौराने गश्त/पैट्रोलिंग मुखबिर ने सूचना दी कि 03 संदिग्ध लडके सुरेश्वरी मन्दिर वाली सडक पर के पास झाडियों में छिपकर बैठे हुये हैं, जो चोरी की घटना को अन्जाम देने वाले है, तथा उनके पास कुछ संदिग्ध औजार भी हैं ।

 

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये बी0एच0ई0एल0 स्थित सुरेश्वरी मन्दिर वाली सडक पर के पास झाडियों में छिपकर बैठे 03 संदिग्ध युवको 1- गोविन्दा पुत्र राजेश निवासी निकट अम्बेडकर पार्क टिबडी थाना रानीपुर हरिद्वार , 2- अभिषेक कुमार पुत्र चुन्नी लाल निवासी टिबडी थाना रानीपुर हरिद्वार व 3- टिंकू कुमार पुत्र मुनीराम निवासी शेखपुर लाला थाना किरतपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 को धर दबोचकर बाद पूछताछ उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण (एक अदद लोहे का हथोडा, एक लोहे की सरिया का टुकडा,एक अदद लोहे की छेनी व एक प्लास) की बरामदगी की गयी ।

 

पूछताछ पर चारो संदिग्धो द्वारा बताया कि हम साहब हम तीनो नशा करने के आदी हैं, हमारे पास नशा करने के लिए पैसे नहीं हैं, इस कारण हम बी0एच0ई0एल0 और शिवालिक नगर में चोरी करने के लिये आये थे ।

 

पुलिस ने तीनो संदिग्ध युवको को हिरासत में लेकर तीनो संदिग्धो के विरूद्ध चोरी की योजना बनाते हुये उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण बरामद होने पर थाने पर मु0अ0सं0 354/26 धारा 313 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

पकड़े गए आरोपी-

1- गोविन्दा पुत्र राजेश निवासी निकट अम्बेडकर पार्क टिबडी थाना रानीपुर हरिद्वार।

2- अभिषेक कुमार पुत्र चुन्नी लाल निवासी टिबडी थाना रानीपुर हरिद्वार।

3- टिंकू कुमार पुत्र मुनीराम निवासी शेखपुर लाला थाना किरतपुर जिला बिजनौर उ0प्र0।

 

बरामदगी-

1- चोरी करने के उपकरण (एक अदद लोहे का हथोडा, एक लोहे की सरिया का टुकडा,एक अदद लोहे की छेनी व एक प्लास)

 

आपराधिक इतिहास आरोपी गोविन्दा-

1- मु0अ0सं0 324/23 धारा 380,454,411,34 भादवि, थाना रानीपुर हरिद्वार

2- मु0अ0सं0 467/23 धारा 4/25 शस्त्र अधि0, थाना रानीपुर हरिद्वार

3- मु0अ0सं0 416/24 धारा 4/25 शस्त्र अधि0, थाना ज्वालापुर हरिद्वार

 

आपराधिक इतिहास आरोपी अभिषेक-

1- मु0अ0सं0 801/23 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम, कोतवाली नगर हरिद्वार

2- मु0अ0सं0 156/24 धारा 401 भादवि, कोतवाली नगर हरिद्वार

 

पुलिस टीम-

1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी

2- अ0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह

3- हे0का0अमित चौधरी

4- कानि0 दिग्पाल राणा

5- कानि0 अमित राणा

6- कानि0 बीरेन्द्र जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *