पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, पूर्व में भी आपराधिक मामलों में रहा है संलिप्त

 

 

वन्यजीवों एवं उनसे संबंधित संरक्षित संपदा की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस एवं वन विभाग लालढांग रेंज की संयुक्त टीम ने लालढांग वन रेंज के भण्डार गृह से हाथी दांत चोरी किए जाने के गंभीर प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

 

श्री सुधीर कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी, लैंसडाउन वन प्रभाग, कोटद्वार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 01.11.2026 को थाना यमकेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या शून्य/2026 पंजीकृत किया गया था। जांच के दौरान घटनास्थल कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत होने पर उक्त मुकदमे को अग्रिम कार्रवाई हेतु कोतवाली कोटद्वार स्थानांतरित किया गया। इसके क्रम में दिनांक 04.11.2026 को कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-268/26, धारा 305(E) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

वन्यजीवों की तस्करी एवं अवैध शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त गोपनीय सूचना एवं अन्य तथ्यों के आधार पर गुलाम मुस्तफा उर्फ नानू की घटना में संलिप्तता प्रकाश में आई। इसके उपरांत वन विभाग के जांच अधिकारी श्री रजत कपिल, उप प्रभागीय वनाधिकारी, लैंसडाउन वन प्रभाग द्वारा अभियुक्त को पूछताछ हेतु बुलाया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने लालढांग रेंज के भण्डार गृह से हाथी दांत चोरी किए जाने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। प्रकरण में प्राप्त तथ्यों एवं अभियुक्त की संलिप्तता के आधार पर आज दिनांक 10.11.2026 को कोतवाली कोटद्वार पुलिस एवं वन विभाग लालढांग रेंज की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त गुलाम मुस्तफा उर्फ नानू को धारा 305(E), 331(4), 3(5) बीएनएस तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 (संशोधित 2023) की धारा 39(2), 39(3), 44, 48(A) सहपठित धारा 51 एवं भारतीय वन अधिनियम-1927 की धारा 26(छ) सहपठित धारा 52 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण के अन्य पहलुओं पर भी गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

लबरामदगी का विवरण

भण्डार गृह का टूटा हुआ ताला – 01 अदद।

ताला तोड़ने में प्रयुक्त सरिये का टुकड़ा – 01 अदद।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

गुलाम मुस्तफा उर्फ नानू पुत्र श्री रोशनद्दीन, निवासी ग्राम गुर्जर बस्ती गैण्डीखाता, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष।

 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

 

*लमु0अ0सं0-364/2027, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम, थाना नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश।

 

मु0अ0सं0-45/2017, धारा 379/411 भादवि, थाना श्यामपुर, हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *