दुर्गम खाई से SDRF ने सुरक्षित बाहर निकाला दुर्घटना में मृत चालक का शव

 

 

आज थाना भत्रोजखान से SDRF पोस्ट भीकियासैंण को सूचना प्राप्त हुई कि मोहान से लगभग 10 किलोमीटर पहले कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है तथा उसका चालक लापता है।

 

सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट भीकियासैंण से अपर उप निरीक्षक सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर लापता चालक की तलाश शुरू की।

 

सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को दुर्घटनाग्रस्त डंपर के चालक का शव गहरी खाई में मिला। टीम द्वारा रोप के माध्यम से कठिन एवं दुर्गम खाई से शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त डंपर में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

 

मृतक का नाम – जसवंत सिंह उम्र 36 पुत्र गोपाल सिंह ग्राम गजार तहसील चौखटिया जिला अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *