पुलिस टीम की सक्रियता से चंद समय में ढूंढ निकाला विदेशी महिला का खोया iPhone

 

कल चौकी रामझूला में एक विदेशी महिला यात्री मारिया दे लॉस निवासी पराग्वे द्वारा चौकी पर आकर पुलिस कर्मियों को सूचना दी गई कि उनका आईफोन कहीं खो गया है। मोबाइल फोन में उनके आवश्यक दस्तावेज, महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं निजी डाटा मौजूद होने के कारण वह काफी चिंतित एवं परेशान थीं। सूचना प्राप्त होते ही चौकी रामझूला पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा बिना समय गंवाए तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आसपास के समस्त संभावित क्षेत्रों में मोबाइल फोन की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए खोजबीन की गई तथा अथक प्रयासों के बाद खोया हुआ “आईफोन” सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके उपरांत महिला पर्यटक को चौकी रामझूला बुलाकर उनका आईफोन सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द किया गया। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर विदेशी महिला यात्री भावुक हो उठीं तथा उन्होंने पुलिस कर्मियों की तत्परता, ईमानदारी एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

 

पुलिस टीम

1. हेड कांस्टेबल 101 बारुदत्त शर्मा

2. PRD विमल सिंह

3. PRD करिश्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *