धुमाकोट में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और महिला हेल्पलाइन की दी जानकारी

 

 

 

जिला प्रशासन एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज, धुमाकोट में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। मिशन शक्ति के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने किशोर-किशोरियों को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

 

कार्यशाला में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा और अपराधों की पहचान, उनसे बचाव तथा ऐसी घटनाओं की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही कानूनी प्रावधानों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक करते हुए किसी भी तरह की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने और उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यशाला का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित कानूनों और सहायता सेवाओं की जानकारी उन तक पहुंचाना रहा। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनमें सामाजिक एवं कानूनी समझ विकसित करने में सहायक हैं।

 

इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दर्शन कुमार, प्रवक्ता आरती रावत, पूनम, अनिल भारती, मदन सिंह नेगी, विपिन कुमार, विकास कुमार, संगीता ध्यानी, अजय पाल, रणजीत सिंह, राजपाल सिंह, प्रशांत कुमार, हर्ष कुमार, कुसुमलता एवं जीवन चंद्र परेरू सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *