मुख्यमंत्री विज्ञान संग्रहालय का करेंगे लोकार्पण, कंडोलिया महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 15 जून, 2026 को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण पर रहेंगे। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनपद मुख्यालय में श्रीनगर रोड स्थित विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे तथा रामलीला मैदान में कंडोलिया महोत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

 

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था का सतत अनुश्रवण करने तथा कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *