नीलकंठ कांवड़ यात्रा के शुभारंभ के साथ ही पुलिस की संवेदनशील एवं सक्रिय कार्यशैली भी देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सहायता के लिए तैनात पुलिस बल हर स्तर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 29.07.2026 को नीलकंठ पुलिस चौकी पर तैनात खोया-पाया टीम ने तत्परता का परिचय देते हुए एक महिला श्रद्धालु का खोया हुआ पर्स तलाश कर उसे सकुशल वापस सौंपा। कृष्णा देवी निवासी महेंद्रगढ़, हरियाणा का पर्स यात्रा के दौरान कहीं गुम हो गया था। पर्स में नकद धनराशि सहित अन्य आवश्यक सामान मौजूद था। सूचना प्राप्त होते ही खोया-पाया टीम महिला हेड कांस्टेबल पिंकी वर्मा एवं होमगार्ड संगीता द्वारा तत्काल खोजबीन प्रारम्भ की और लगातार प्रयासों के बाद पर्स को बरामद किया गया जिसके पश्चात महिला श्रद्धालु का पर्स सुरक्षित रूप से उन्हें सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस प्राप्त कर महिला श्रद्धालु द्वारा खोया-पाया टीम एवं समस्त पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया गया।




