आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत नई पहल स्वायत्त सहकारिता को पिकअप वाहन सुपुर्द

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर संचालित आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएसआरएलएम), ग्रामीण विकास विभाग की ओर से विकासखंड नैनीडांडा की नई पहल स्वायत्त सहकारिता समिति, उम्टा-हल्दूखाल को ग्रामीण परिवहन सेवा के लिए पिकअप वाहन उपलब्ध कराया गया। वाहन के संचालन से क्षेत्र में परिवहन सुविधा सुदृढ़ होने के साथ स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी की उपस्थिति में ज्येष्ठ प्रमुख रेखा देवी, कनिष्ठ प्रमुख राजेन्द्र पटवाल, खंड विकास अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय तथा नई पहल सीएलएफ की अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस दौरान पिकअप वाहन नई पहल स्वायत्त सहकारिता समिति को विधिवत सुपुर्द किया गया।

 

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ने बताया कि आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन संबंधी आवश्यकताओं को स्थानीय स्तर पर पूरा करने के साथ स्वयं सहायता समूहों एवं उनके संघों से जुड़े परिवारों के लिए आय एवं स्वरोजगार के अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराना है। पिकअप वाहन के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन एवं परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे।

 

कार्यक्रम में नई पहल सीएलएफ के पदाधिकारी एवं स्टाफ, एनआरएलएम ब्लॉक एवं फील्ड स्टाफ तथा ग्रामोत्थान ब्लॉक स्टाफ सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *