भूस्खलन प्रभावित मार्ग पर SDRF ने रोप के माध्यम से बनाई सुरक्षित आवाजाही, लगभग 500 यात्रियों को कराया सकुशल आर-पार

 

 

 

आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को जनपद पिथौरागढ़ के मुन्ना बैंड के समीप भूस्खलन होने के कारण सड़क मार्ग यातायात हेतु बाधित था। इस क्रम में SDRF टीम द्वारा सब इंस्पेक्टर डूंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कठिन एवं विषम परिस्थितियों के बीच रोप के माध्यम से सुरक्षित पहुंच बनाकर सड़क के दूसरी ओर लगभग 500 यात्रियों को सकुशल आर-पार कराया गया।

 

SDRF जवानों द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी यात्रियों को सावधानीपूर्वक सुरक्षित मार्ग पार कराया गया। वर्तमान में सड़क मार्ग यातायात हेतु सुचारू हो चुका है तथा आवागमन सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *