सुक्ष्म जलपान के दौरान आपस में साझा किए बीते दौर के यादगार पल

 

 

आज  जनपद हरिद्वार में नियुक्त उत्तराखण्ड पुलिस के 01 सदस्य के ऐच्छिक सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सेवानिवृत्त हुए सदस्य को फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह आदि भेंट किए गए।

 

जलपान के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे सदस्य सहित तमाम अधिकारियों ने गुजरे कल के यादगार लम्हों को पुनः याद कर उनकी स्मृति ताजा की। परिजनों की मौजूदगी में ये पल सभी के लिए विशेष क्षण लेकर आए।

 

*सेवानिवृत्त हुए सदस्य का विवरण-*

 

श्री अशोक कुमार दिनांक 15.12.1991 को पुलिस विभाग में कानि० के पद पर भर्ती हुये। श्री अशोक कुमार को दिनांक 25.11.2022 एंव दिनांक 22.02.2023 को अपर उ0नि0 ना०पु० के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। श्री अशोक कुमार मूल रूप से जनपद देहरादून के निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 34 वर्ष 07 माह की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय – समय पर पुरस्कृत किया गया है।

 

श्री अशोक कुमार जनपद हरिद्वार के साथ ही जनपद पौडी गढवाल में नियुक्त रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *