CEIR पोर्टल एवं तकनीकी समन्वय से पुलिस टीम ने खोया मोबाइल बरामद कर स्वामी को सकुशल लौटाया वापस।

 

 

दिनांक 19.11.2025 को यशपाल, निवासी- S.S.B. एकेडमी, श्रीनगर द्वारा कोतवाली श्रीनगर में अपने मोबाइल फोन के खो जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इस प्रकरण की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर उक्त मोबाइल फोन की तकनीकी खोज हेतु CIU कोटद्वार टीम से प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया। इसके क्रम में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की निरंतर निगरानी एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई सतत तकनीकी निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप उक्त मोबाइल फोन को जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) से सफलतापूर्वक बरामद किया गया। इसके पश्चात आज आवेदक यश पाल को उनका मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर सुपुर्द किया गया। अपना गुम हुआ फोन सकुशल वापस मिलने पर वादी द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *