कोटद्वार केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर विवेक को मिले 138 वोट, दीपक को मिले 2 वोट

कोटद्वार में आज केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में संपन्न हुए, जिसमे अध्यक्ष पद पर विवेक अग्रवाल भारी मतों से विजई हुए। वही सचिव पद पर विजयपाल नेगी ने जीत हासिल की। चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार और दिनेश रस्तोगी ने बताया कि आज हिंदू पंचायती धर्मशाला में ये चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए रविवार को चुनाव संपन्न कराए गए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए विवेक अग्रवाल और दीपक बिष्ट प्रत्याशी रहे, वही सचिव पद के लिए विजय पाल नेगी और संतोष चंद्र चुनाव मैदान में उतरे थे। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 138 वोट मिले। जिसमें से विवेक अग्रवाल को 133 और दीपक बिष्ट को 2 वोट मिले, जबकि 3 वोट इनवेलिड पाए गए। इसी तरह सचिव पद पर कुल 138 वोट मिले। जिसमें 123 वोट विजयपाल नेगी और 12 वोट संतोष चंद्र को मिले। वही, कोषाध्यक्ष पद पर पाणिनि बौठियाल को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में कोटद्वार के सभी केमिस्ट और मेडिकल स्टोर मालिक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *