अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पुलिस की मातृशक्ति और बहनो द्वारा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत सम्मान किया। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और सानिध्य में पुलिस में महिलाओं को मिल रहे अवसरों तथा कार्यक्षेत्र में मिलने वाले अनुकूल माहौल और हौसला अफजाई के लिए महिला पुलिस कर्मियों ने उनका आभार जताया। बताया कि कोतवाली पुलिस हो या ट्रैफिक पुलिस, SDRF हो या फायर यूनिट सभी जगह महिलाओं को सम्मान मिलने के साथ ही धामी सरकार में महिला पुलिसकर्मियों की सुविधाएं बढ़ी है, जिसको लेकर आज महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत सम्मान किया।
महिला पुलिसकर्मियों ने किया मुख्यमंत्री धामी का स्वागत सम्मान
