उत्तराखंड फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और डीएम पौड़ी के निर्देश पर आज फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम होटलों में चैकिंग करने पहुंची। फूड सेफ्टी ऑफिसर रचना लाल और संदीप मिश्रा ने बताया कि नए साल के आगमन पर पौड़ी जिले में कई जगह होटल और रेस्टोरेंट में आज चैकिंग की गई। इस दौरान होटल मालिकों को उच्च गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ पर्यटकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेश के क्रम में खाद्य कारोबारियों को एक्सपायरी सामान न बेचने के और ना ही भंडारण करने के भी निर्देश दिए गए। FSO ने किचन में सफाई रखने, डस्टबिन का ढक्कन बंद रखने और पक्का बिल लेने के लिए भी निर्देशित किया। चेकिंग के दौरान दही, पनीर और मसाले के पांच सैंपल लिए गए।
Related Posts

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को विकासखंड पौड़ी की न्याय पंचायत बाड़ा स्थित मिलन…

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में उद्यमिता विकास कार्यक्रम प्रोडक्ट ब्रांडिंग की दी जानकारी
राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में आज दिनांक 29 मार्च 2025 को उद्यमिता विकास कार्यक्रम के षष्ठम दिवस का प्रारम्भ नोडल…

गोदाम में निरीक्षण के दौरान मिले बाल श्रमिक; डीएम ने गौदम स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने बार फिर बड़ी कार्यवाही की है, जहा उन्होंने पूरे राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों…
