एक बार फिर उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो की बसों की सीट घर बैठे ही आरक्षित की जा सकेगी। हालही में दिल्ली में बीएस-4 बसों का प्रवेश रोक दिए जाने के कारण कई रोडवेज डिपो से ऑनलाइन बुकिंग की सेवा बंद कर दी गई थी, जिसमें कोटद्वार की बसें भी शामिल थी। कुछ समय पहले तक इन बसों में ऑनलाइन सीट आरक्षित की जाती थी। लेकिन 15 नवंबर को दिल्ली सरकार के बीएस-4 बसों के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद इन बसों में ऑनलाइन बुकिंग बंद कर अन्य रूट पर लगाया गया था। वही अब बीएस-4 बसों के दिल्ली पहुंचने पर लगी रोक हटने के बाद फिर से इन बसों में पहले की तरह ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा पौड़ी-दिल्ली एवं कोटद्वार-चंडीगढ़ में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा जारी है। उत्तराखंड परिवहन निगम की वेबसाइट www.utconline.gov.in पर यात्री घर बैठे ही अपनी सीट बुक कर सकते हैं। कोटद्वार से चलने वाली चारों बसों में 48 में से 38 सीटें ऑनलाइन बुक की जाती हैं।
Related Posts

अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार द्वारा थाना धुमाकोट का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में गुणवत्ता और अनुशासन पर विशेष जोर
अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर द्वारा थाना धुमाकोट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के…

जानिए कोटद्वार में सभी प्रत्याशियों को मिले सिंबल, थर्ड जेंडर सहित महिला-पुरुष वोटरों की संख्या, कुल पोलिंग बूथ की संख्या
पौड़ी जनपद में 7 नगर निकायों के 107 वार्डों में 187 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। जिसमे नगर निगम श्रीनगर…

कोटद्वार में दिन दहाड़े फायरिंग करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डेढ़ साल पुरानी रंजिश में हुआ विवाद। कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार। हथियार भी बरामद
होली के दिन कोटद्वार में दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है,…
