दिनांक 17/09/2026 को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूधियाबंद बस्ती, बिजली घर के पास जंगल में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था। जिस सम्बन्ध में कोतवाली नगर हरिद्वार में मु0अ0सं0 523/2026 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना व0 उप नि0 नंद किशोर गावड़ी के सुपुर्द की गई ।
विवेचना के दौरान प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21/09/2026 व दिनांक 3-10-26 को तीन आरोपितों महिला निवासी ग्राम मोमिनपुर दर्गो भारेरा कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर उ0 प्र0 2- नरेंद्र पुत्र ओम प्रकाश नि0 उपरोक्त को मोतीचूर रेलवे स्टेशन, खड़खड़ी हरिद्वार व गोविन्द पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोमिनपुर दर्गो बिजनौर उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया था जिनके द्वारा पूछ-ताछ के दौरान बताया कि दिनांक 16.09.26 की रात्रि को मृतक गोपाल पुत्र उमा चरण निवासी नई बस्ती निकट आबकारी चौकी बिजनौर उ0प्र0 की गंगा किनारे बिजली घर के पास खाली जगह दुधीयाबंद के पास सह आरोपित गजराज के साथ मिलकर हम चारो ने चापड व चाकू से मृतक गोपाल की हत्या की थी।
आरोपित गजराज कश्यप पुत्र रघुवीर कश्यप निवासी मोमिनपुर दर्गा कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर उ0प्र0, शातिर किस्म का अपराधी हैं जो लगातार फरार चल रहा था तथा अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था उक्त आरोपित की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹10000/-का ईनाम घोषित किया था।
वाँछित /फरार ईनामी आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली नगर से गठित पुलिस टीम रवाना थी जिनके द्वारा सीसीटीवी केमरों व अच्छी किस्म की सुरागरसी पतारसी के चलते मुखबिर तन्त्र के माध्यम से मुकदमा उपरोक्त में वाँछित / फरार ईनामी आरोपित गजराज कश्यप पुत्र रघुवीर कश्यप उपरोक्त को दिनाँक 11/12-11-26 को चण्डीचौक हरिद्वार से हिरासत में लिया गया। आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।
नाप पता आरोपित
1- गजराज कश्यप पुत्र रघुवीर कश्यप निवासी मोमिनपुर दर्गा कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर उ0प्र0।
बरामदगी का विवरण – घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चाकू
पुलिस टीम –
1–कुंदन सिंह राणा- प्रभारी निरीक्षक
2- व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी
3–उ0नि0 नवीन चौहान
4-कां0 वीरेन्द्र तोमर
3-कां0 लखन सिंह




