राजकीय इंटर कॉलेज खीड़ा में उत्साह से मनाया गया विश्व स्काउट दिवस

22 फरवरी 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज खीड़ा, चौखुटिया तथा राजकीय इंटर कॉलेज पोखड़ा में विश्व स्काउट दिवस एवं विश्व चिंतन दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। खीड़ा और चौखुटिया में स्काउट-गाइड्स ने स्काउट आंदोलन के संस्थापक रॉबर्ट बैडेन-पावेल के बताए आदर्शों, सेवा-भाव, अनुशासन और आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों को स्मरण करते हुए सामूहिक चिंतन किया। विश्व स्काउट दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन बैडेन-पावेल का जन्म हुआ था; यह दिवस युवाओं में नेतृत्व, भाईचारा, राष्ट्रसेवा और चरित्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

पोखड़ा में आयोजित कार्यक्रम में गाइड कैप्टन श्रीमती मीनाक्षी ध्यानी के नेतृत्व में स्काउट-गाइड्स ने प्रतिज्ञा दोहराई। उपशिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य, प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ सहायक की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। विश्व चिंतन दिवस पर विश्वभर के स्काउट-गाइड एकता, शांति, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सेवा के संकल्प लेते हैं तथा वैश्विक भाईचारे का संदेश देते हैं। इस अवसर पर गाइड काव्या सुमन ने समसामयिक ज्वलंत मुद्दों पर प्रभावशाली वक्तव्य देते हुए बताया कि एक जिम्मेदार गाइड इन चुनौतियों का सामना साहस, सेवा और सकारात्मक सोच से कैसे कर सकता है।( प्रेषक- विश्व प्रकाश मेहरा, मीडिया को रेस्पोंडेंट भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *