विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज निर्माणाधीन चिल्लरखाल- सिगड्डी – हल्दूखाता मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और तेजी के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। ऋतु खण्डूडी ने बताया की लोक निर्माण विभाग द्वारा ये मार्ग लगभग 18 करोड़ की लागत से बन रहा है। इस मार्ग पर पानी निकासी के लिए नाली भी बनाई जा रही हैं, जिससे बरसात में जल भराव की समस्या ना हो सके। साथ हीं विधानसभा अध्यक्ष ने कण्वाश्रम में बन रही राजा भरत की मूर्ति के कार्य का भी निरीक्षण किया। अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने अधिकारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए कहा।
कोटद्वार में निर्माणाधीन चिल्लरखाल-निम्बुचौड़-कोटद्वार मुख्य मार्ग का विधानसभा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
