पौड़ी जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक युवक की एक्सरसाइज करते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रमोद बिंजोला के रूप में हुई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये घटना बीते 17 अप्रैल की बताई जा रही है। जहां रोज की तरह प्रमोद बिंजोला सुबह की सैर और व्यायाम कर रहे थे। इसी दौरान व्यायाम करते समय उन्हें अचानक थकान महसूस हुई जिसके बाद वो सड़क किनारे बने एक स्लैब पर बैठ गए। और फिर कुछ ही सेकेंड में वो नीचे गिर पड़े। जिसके बाद हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक्सरसाइज करते युवक को पड़ा हार्ट अटैक, CCTV में कैद पूरी घटना
