कोटद्वार से सतपुली जा रहा वाहन आज सुबह खाई में गिरा, PRD जवान सहित तीन लोग घायल। अस्पताल में भर्ती

आज सुबह सतपुली में दुखद घटना हुई है, जहा सुबह करीब साढ़े तीन बजे सतपुली पुलिस को सूचना मिली कि सतपुली बाजार के निकट कार खाई में गिर गई। जिसके बाद एसडीएम सतपुली, थानाध्यक्ष सतपुली और SDRF रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुए। जहां देखा कि कोटद्वार से सतपुली आ रहा वाहन होटल नयार वैली के निकट गहरी खाई में गिर गया है। वाहन में कुल 3 व्यक्ति सवार थे जिन्हें रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से हंस हॉस्पिटल, सतपुली में एडमिट करवाया गया है। सतपुली थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि PRD जवान घायल नरेंद्र सिंह पुत्र मुकुंदी लाल, भूपेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह और उत्कर्ष सैनी पुत्र राजीव भारती के घायल होने की सूचना परिजनों को दे दी गई है, जिनका उपचार कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *