गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के निर्देश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम आज ऐतिहासिक स्थल कण्वाश्रम पहुंची। जहां टीम ने पूरे क्षेत्र का गहन सर्वेक्षण किया जिसमें इलाके में कुछ पुरातात्विक अवशेष मिले हैं, साथ ही 10वीं और 11वीं शताब्दी से जुड़ी अहम धरोहरें भी मिली हैं। टीम ने बताया कि अवशेष और शिल्पकला इस इलाके के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को दर्शाते हैं, सभी नमूनों का वैज्ञानिक परीक्षण कराया जाएगा।
कण्वाश्रम पहुंची भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम। पूरे क्षेत्र का गहन सर्वेक्षण किया
