नशे के सौदागरों को लक्ष्मणझूला पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त कार्यवाही के दौरान धर दबोचा। 

 

 

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त एवं सतत कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

इन्हीं निर्देशों के क्रम में दिनांक 17.12.2025 को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाते हुए एस.टी.एफ व लक्ष्मणझूला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र अंतर्गत जिंदल बगीचा- 6 नंबर कुटिया लक्ष्मणझूला के पास से दो अभियुक्त शंकर गिरी व मनीष के कब्जे से 10.70 ग्राम एम.डी.एम.ए. (मिथाइलीन डाइऑक्सी मेथैम्फेटामाइन, जो कि एक नशीला प्रतिबन्धित पदार्थ है) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0 सं0-82/2025, धारा- 8/22/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता

1. शंकर गिरी (उम्र 56 वर्ष) पुत्र कन्हैया गिरी, निवासी- ग्राम बारोदा, तहसील- गोहाना, जिला- सोनीपत, हरियाणा।

2. मनीष (उम्र 25 वर्ष) पुत्र किशोरी लाल, निवासी- ग्राम- कीरारा, पोस्ट- चाका लावा, जनपद- टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी- ढालवाला चीनी गोदाम, मुनिकीरेती।

 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0 सं0-82/2025, धारा- 8/22/ 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट।

 

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक श्री भवानी शंकर पंत- एएनटीएफ/एसटीएफ देहरादून

2. उपनिरीक्षक श्री दीपक मैथानी -एसटीएफ

3. अपर उपनिरीक्षक श्री मनोज रमोला- थाना लक्ष्मणझूला

4. अपर उपनिरीक्षक श्री योगेंद्र सिंह- एसटीएफ

5. मुख्य आरक्षी श्री मनमोहन- एसटीएफ

6. आरक्षी श्री प्रशांत चौहान -एसटीएफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *