नगर निगम में कर विभाग का मेयर ने किया निरीक्षण

 

 

कोटद्वार नगर निगम के महापौर श्री शैलेन्द्र सिंह रावत ने आज नगर निगम कार्यालय में कर विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कर विभाग द्वारा जारी कर सत्यापन प्रक्रिया की सही स्थिति का अवलोकन करना और यह सुनिश्चित करना था कि नगर निगम की सभी गतिविधियाँ पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।

 

इस अवसर पर महापौर ने जनता को स्पष्ट किया कि विपक्ष नगर निगम द्वारा जारी कर सत्यापन नोटिस को कर संबंधित नोटिस के रूप में गलत प्रचारित कर रहे हैं। महापौर ने लोगों से अपील की कि इस प्रकार की भ्रामक जानकारी से प्रभावित न हों और किसी भी नोटिस की पुष्टि केवल नगर निगम के आधिकारिक स्रोत से करें।

 

महापौर ने कहा कि नगर निगम कर विभाग सभी करदाताओं के प्रति निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया का पालन कर रहा है, और किसी को भी परेशान करने का उद्देश्य नहीं है। कर सत्यापन प्रक्रिया केवल रिकॉर्ड की जांच और कर संबंधी सूचनाओं की पुष्टि के लिए है।

 

महापौर ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे नगर निगम द्वारा जारी किसी भी नोटिस या सूचना को सही स्रोत से ही सत्यापित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *