कोटद्वार में कल गौरव सैनानी और वीर नारियों के कल्याण के लिए रैली और कैंप का आयोजन किया गया। गढवाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडोन की ओर से गबर सिंह कैंप कौड़ियां में आयोजित इस रैली में गौरव सैनानियों और वीर नारियों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी जानी वाली सेवाओं की जानकारी दी गई, रैली में पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण, गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की ओर से दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। रैली में वेतन लेखा कार्यालय, रिकॉर्ड गढ़वाल राइफल्स, कुमाऊं रेजिमेंटल्स, जाट रेजिमेंट, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, एसबीआइ, पीएनबी और ग्रामीण बैंक के साथ ही अन्य विभागों के स्टॉल भी लगाए गए जहां सभी को योजनाओं की जानकारी दी गई।
कोटद्वार आर्मी कैंप में गौरव सैनानी और वीर नारियों के कल्याण के लिए रैली और हैल्थ कैंप का आयोजन
