श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी महोदय के निर्देशों के क्रम में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 09.04.2026 को थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा संत पॉल कॉन्वेंट स्कूल सतपुली में तथा साइबर सेल व CIU टीम श्रीनगर द्वारा होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र श्रीकोट, में होमगार्ड प्रशिक्षुओं को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप से जुड़े साइबर अपराधों व नशे के दुष्प्रभावों के बिषय में विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नए आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा एवं जुवेनाइल जस्टिस से संबंधित प्रावधानों, डायल 112 तथा उत्तराखंड पुलिस ऐप के उपयोग के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।




