सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत पौड़ी पुलिस की जागरूकता पहल जारी।

 

 

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता के उद्देश्य से पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम तथा सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत महिला थाना श्रीनगर एवं साइबर सेल श्रीनगर द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में पुलिस टीम द्वारा देवभूमि पब्लिक स्कूल, नकोट (श्रीनगर) तथा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को महिलाओं से संबंधित अपराधों, साइबर अपराधों, यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा विषयों पर विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

 

इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत यातायात पुलिस श्रीनगर द्वारा K.V. School, Srinagar में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया, ताकि बच्चों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा का सकारात्मक संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित हो सके। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा को जीवन रक्षा से जोड़ते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का सही उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *