छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को दी विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी।
👉साइबर क्राइम जैसे अज्ञात लिंक, फेक कॉल, ईमेल और संदिग्ध वेबसाइट से सतर्क रहने,ओटीपी, बैंक डिटेल्स और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल शिकायत करने की जानकारी दी गई।
👉नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बताए गए,छात्रों को नशा मुक्त समाज बनाने में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया साथ ही सोशल मीडिया पर फेक आईडी, अफवाह फैलाने और निजी जानकारी साझा करने के खतरों से अवगत कराया गया और सोशल मीडिया का प्रयोग सकारात्मक रूप से करने हेतु प्रेरित किया गया।
👉महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- महिला हेल्पलाइन-1090, चिल्ड्रन हेल्पलाइन-1098, पुलिस सहायता- 112
और साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।