एक बार फिर उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो की बसों की सीट घर बैठे ही आरक्षित की जा सकेगी। हालही में दिल्ली में बीएस-4 बसों का प्रवेश रोक दिए जाने के कारण कई रोडवेज डिपो से ऑनलाइन बुकिंग की सेवा बंद कर दी गई थी, जिसमें कोटद्वार की बसें भी शामिल थी। कुछ समय पहले तक इन बसों में ऑनलाइन सीट आरक्षित की जाती थी। लेकिन 15 नवंबर को दिल्ली सरकार के बीएस-4 बसों के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद इन बसों में ऑनलाइन बुकिंग बंद कर अन्य रूट पर लगाया गया था। वही अब बीएस-4 बसों के दिल्ली पहुंचने पर लगी रोक हटने के बाद फिर से इन बसों में पहले की तरह ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा पौड़ी-दिल्ली एवं कोटद्वार-चंडीगढ़ में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा जारी है। उत्तराखंड परिवहन निगम की वेबसाइट www.utconline.gov.in पर यात्री घर बैठे ही अपनी सीट बुक कर सकते हैं। कोटद्वार से चलने वाली चारों बसों में 48 में से 38 सीटें ऑनलाइन बुक की जाती हैं।
Related Posts

बिजनौर पुलिस ने फिल्म एक्टर अरुण बख्शी, राजेश पुरी, मुश्ताक, सुनील पाल को अगवा करने वाले को किया गिरफ्तार। लवी गैंग ने गली मोहल्ले के दोस्तों संग मुंबई तक बनाया नेटवर्क
मशहूर फिल्म एक्टर मुश्ताक खान के अपहरण और फिरौती कांड का बिजनौर पुलिस ने खुलासा किया है। बॉलीवुड अभिनेता मुस्ताक…

मा0 मुख्यमंत्री की जन नीतियों से प्रेरित, डीएम जनदर्शन; जनभावना अनुरूप समाधान; एक्शन
जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। दूर दराज से…

नगर निगम तहसील प्रशासन को प्रतिदिन अलाव प्वांईट की मय फोटो सूचना प्रस्तुत करने के निर्देश
राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश एवं बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए शीतलहरी में रात्रि में…
