कोटद्वार में आज महिला दिवस के अवसर पर प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संस्था की सेक्रेट्री डेजी सैमुअल ने महिलाओं को राज्य और केंद्र सरकार से जुड़ी सभी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही बताया कि हमें अपने अधिकारों के साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए, बताया कि बड़ी संख्या में आज परिवार से जुड़े मामले कोर्ट में जा रहे है जो कि शर्म की बात है। अगर हम अधिकारों के साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को भी निभाएंगे तो ही हमारा और इस समाज का विकास संभव हो पाएगा। संस्था के डायरेक्टर अमित सैमुअल ने बताया कि भले ही आज महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण मिलने लगा हो पर एक महिला की ड्यूटी कभी खत्म नहीं होती। वो ऑफिस से घर आने के बाद भी उतना ही काम करती है। कार्यक्रम में संस्था के बच्चों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, इसके साथ ही बाल विवाह और महिला शिक्षा को लेकर नाटक का प्रदर्शन किया और बताया कि समय के साथ कैसे इसमें बदलाव आया। कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
कोटद्वार में महिला दिवस पर “प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया” द्वारा कार्यक्रम का आयोजन, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां समझने को भी कहा। फैमिली कोर्ट में बढ़ रहे मामलों पर भी चिंता जताई
