आज जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु एक सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कोतवाली पौड़ी,कोतवाली कोटद्वार, कोतवाली श्रीनगर,थाना थलीसैंण, थाना पैठानी,थाना लक्ष्मणझूला व थाना रिखणीखाल पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों, किरायदारों,मजदूरों के सत्यापन की कार्यवाही की गई।
इस अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करने के साथ ही 19 मकान मालिकों (कोतवाली कोटद्वार 09,कोतवाली श्रीनगर 06 व कोतवाली पौड़ी 04) द्वारा किरायेदार सत्यापन न कराए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही कर कुल ₹ 1,90,000 का जुर्माना लगाया। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा स्थानीय नागरिकों को जागरूक भी किया गया जिसमें उन्हें अपने यहां बाहर से आए नए किरायेदार को रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अवश्य करने हेतु निर्देशित किया गया।




