संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित, छात्रों ने ली सामूहिक शपथ

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र–छात्राओं को नालसा विषय ‘एक मुट्ठी आसमान’ के अंतर्गत लोकपाल, नशा विरोधी चलचित्र, डाउन अभियान ‘तुम गिरना मत’ तथा नशा मुक्त भारत हेतु जागरुकता और स्वास्थ्य मार्गदर्शन विषय पर आधारित लघु चलचित्र दिखाया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नाज़िश कलीम ने संविधान दिवस के इतिहास, नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा भारतीय लोकतंत्र में संविधान की आधारभूत भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ का सामूहिक पाठ भी करवाया गया। वहीं विधि विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा संविधान दिवस पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी किया गया।

विश्वविद्यालय परिसर में भाषण, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएँ भी आयोजित हुई, जिनमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. यू.सी. गैरोला, प्रो. प्रभाकर बडोनी, विधि विभागाध्यक्ष राम प्रकाश, विधिक सेवा एवं सहायता केंद्र के नोडल अधिकारी सह सहायक प्राध्यापक मुकेश रावत, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला संयोजक ऋषभ, अधिकार मित्र मनोज पाल सहित छात्र–छात्राओं उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *