‘‘डू समथिंग सोसाइटी’’ के शिब्बूनगर स्थित कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक समरसता हेतु ‘‘होलिकोत्सव’’ का आयोजन 01 मार्च 2026 को कराने का निर्णय लिया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को भी सम्मानित किया जायेगा साथ ही उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोक गायक श्री सौरभ मैठाणी जी की टीम द्वारा विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियाँ भी दी जायेंगी। इस अवसर पर होलिकोत्सव-2026 की आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष श्री एस.पी. थपलियाल, उपाध्यक्ष-श्रीमती रेखा नेगी एवं शूरवीर खेतवाल, महोत्सव सचिव-श्री रोशन बलूनी एवं श्री पंकज ध्यानी को चुना गया। साथ ही अभिनंदन समिति में श्री प्रकाश चन्द्र कोठारी, कै0 डी.पी. बलूनी, श्रीमती सिन्धु कोठारी, श्रीमती सोनम कोठारी, श्री शशि भूषण अमोली, श्री आशीष नेगी, श्री एस.एन नौटियाल, श्री सुरेन्द्र लाल आर्य, श्री एस. पी. कुकरेती, श्री विजय माहेश्वरी, श्री दीपक कुकरेती, श्री आर.पी.पंत, श्री जे.पी.ध्यानी, श्री राजेन्द्र बिट, श्री शंकर दत्त गौड़, श्री रिपुदमन सिंह बिष्ट, श्री प्रवेश नवानी, श्रीमती कविता रावत, श्रीमती पुष्पा कोष्टवाल, श्री चाँद मौला बख्त, श्रीमती ज्योति कुलाश्री, श्रीमती स्वेता गोयल, श्रीमती सुनीता नैथानी, श्रीमती नीलम डंगवाल, श्री चिराग कुकरेती, श्री नीतीश कुमार, श्री अरूण असवाल, श्री अतुल बडोला, श्री विवेक सती को भी चुना गया। होलिकोत्सव एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी संस्था सचिव श्री विपिन जदली जी ने दी।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ जी ने महोत्सव में सामाजिक सौहर्द के साथ-साथ आपसी भाईचारे को निभाने की बात रखते हुए कण्वनगरी-कोटद्वार वासियों को महोत्सव में शामिल होने के लिए कहा।




