‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना नैनीडांडा द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र चिनवाड़ी में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्य अलका देवी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीता तोमर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों एवं इसके महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सुपरवाइजर ममता कंडारी द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरुक किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत दो बालिकाओं का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा उन्हें उपहार भेंट किए गए। इसके अतिरिक्त एक बालिका को महालक्ष्मी किट भी वितरित की गयी।
कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर अंबिका चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर लाभार्थियों सहित स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया ।




