नवरात्रि से पहले कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा अभियान: कुट्टू के आटे की गुणवत्ता की जांच को नमूने लिए गए

 

 

आज  जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड के आदेश के क्रम में कोटद्वार में आगामी नवरात्रि की दृष्टिगत सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया इस क्रम में गोखले मार्ग, स्टेशन रोड गोविंद नगर ,नजीबाबाद रोड आदि स्थानों पर व्यापारियों को बताया गया कि केवल उच्च गुणवत्ता के कुट्टू के आटे का विक्रय किया जाए एवं विक्रय किए जाने वाले कुट्टू के आटे के पक्के बिल सुरक्षित रखे जाएं जिससे उसके स्रोत को चिन्हित किया जा सके। व्यापारियों को आगामी नवरात्रि के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कुट्टू गिरी साबूदाना एवं मूंगफली के तीन नमूने लिए गए जो जांच हेतु खाद्य विश्लेषण शाला रुद्रपुर भेजे जाएंगे। निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *