वाहन चालकों एवं आमजन को “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” का संदेश देकर किया गया जागरुक।

 

 

दिनांक 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित 36वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज  श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में कोटद्वार पुलिस द्वारा एक व्यापक यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

 

इस रैली को पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार, श्रीमती निहारिका सेमवाल द्वारा मालवीय उद्यान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली मालवीय उद्यान से प्रारंभ होकर झंडा चौक, तीलू रोतैली चौक, देवी मंदिर तिराहा, बालासौड़ तिराहा होते हुए पुनः तीलू रोतैली चौक पर संपन्न हुई। यातायात जागरूकता रैली के माध्यम से वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, तेज गति एवं नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, तथा ट्रैफिक सिग्नल व सड़क संकेतों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों से संबंधित फ्लेक्स/होर्डिंग लगाए गए, तथा आमजन को जागरूकता पंपलेट एवं बैनर वितरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

उक्त रैली कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन प्रवर्तन अधिकारी कोटद्वार, तहसीलदार कोटद्वार, यातायात निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार, NCC कैडेट्स, सीपीयू कोटद्वार, चीता मोबाइल एवं हाइवे पेट्रोल टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *