श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु निर्देश दिये हैं
जिसके क्रम में थाना धुमाकोट पुलिस टीम द्वार माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी धुमाकोट द्वारा निर्गत गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) सम्बन्धित फौ०वा0सं0- 33/2024, धारा-147,323,325,504 भादवि से संबंधित वारण्टी अभियुक्त दीप भदोला, निवासी- धुमाकोट जनपद पौड़ी को गौलीखाल से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा वारण्टी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




