कोतवाली पौड़ी में यातायात व्यवस्था, बाजार भीड़ व टैक्सी संचालन पर की गई विस्तृत चर्चा।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी, श्री सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा कोतवाली पौड़ी में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, जीएमओ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं विषयों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में जमीनी स्तर पर समस्याओं को समझना तथा उनके व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान की दिशा में विचार-विमर्श किया गया।

 

पौड़ी पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के समाधान हेतु उपस्थित नागरिक प्रतिनिधियों से सकारात्मक एवं उपयोगी सुझाव भी प्राप्त किए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के दौरान सभी उपस्थितजनों को अवगत कराया गया कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण समाज की स्थापना में पुलिस के साथ-साथ नागरिकों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में सभी संगठनों एवं नागरिक प्रतिनिधियों से निरंतर सहयोग बनाए रखने, नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की समय पर पुलिस को सूचना देने का अनुरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *