महाशिवरात्रि पर्व एवं शारदीय कांवड़ यात्रा में लगे पुलिस बल की क्षेत्राधिकारी श्रीनगर द्वारा की गई विस्तृत ब्रीफिंग।

 

 

आगामी महाशिवरात्रि पर्व एवं शारदीय कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री अनुज कुमार द्वारा थाना लक्ष्मणझूला में कांवड़ मेला एवं महाशिवरात्रि ड्यूटी हेतु नियुक्त पुलिस बल की विस्तृत ब्रीफिंग ली गई। ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पर्व अवधि में उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखते हुए ड्यूटी स्थलों पर समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ करें। पुलिस बल को भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं पार्किंग व्यवस्था के चरणबद्ध एवं सुव्यवस्थित संचालन, संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं के साथ शालीन, सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त, किसी भी आपात स्थिति से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत एवं पैनी दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। सभी पुलिस कर्मियों को समन्वित एवं सक्रिय भूमिका निभाते हुए यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही ड्यूटी में सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की भी तैनाती कर संदिग्ध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *